प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर उनका स्मरण किया

प्रविष्टि तिथि: 24 DEC 2017 8:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम 350वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं, मैं पुज्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रति नत-मस्तक हूं। वे अप्रतिम शौर्य और विवेक की प्रतिमूर्ति थे। उनके शौर्य पूर्ण कार्य उत्कृष्ट विचार पीढ़यों से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी समानता की शक्ति में विश्वास करते थे। उन्होंने हर तरह की सामाजिक असमानता का विरोध किया। वे न्याय के प्रति विवेक और शुचिता के लिए पूजनीय रहे।"

***

एकेटी/वीएल/पीकेए/एमएस-6095


(रिलीज़ आईडी: 1514007) आगंतुक पटल : 456