प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने मुम्बई में आग दुर्घटना के मृतकों के प्रति पर दुःख व्यक्त किया  

प्रविष्टि तिथि: 29 DEC 2017 2:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुम्बई में हुई आग दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘मुम्बई में हुई आग दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदना शोकसंतप्त परिवारों के साथ है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें’

 

*****

 

एकेटी/वीएल/एएम/सीएल-6031     

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1514591) आगंतुक पटल : 387
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English