स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

संसद आदर्श ग्राम योजना

प्रविष्टि तिथि: 29 DEC 2017 4:23PM by PIB Delhi

सांसद आदर्श ग्राम योजना ढांचे में लघु अस्‍पताल सुविधाएं प्रदान करने की कोई विशेष योजना नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में जन स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं जनसंख्‍या मानदंडों पर आधारित होती हैं। सबसे छोटी यूनिट उप-केंद्र होती है जो मैदानी इलाकों में 5000 की आबादी के लिए और पहाड़ी/आदिवासी/दुर्गम क्षेत्रों में 3000 की आबादी के लिए होती है। एक उपकेंद्र एक से अधिक ग्राम को सेवाएं दे सकता है। ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य सांख्यिकी 2017 के अनुसार, 31 मार्च 2017 को देश में 156231 उपकेंद्र (एससी), 25650 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) और 5624 सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) कार्य कर रहे हैं। इन स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा केंद्रों की राज्‍य/संघ राज्‍य क्षेत्रवार उपलब्‍धता का विवरण अनुलग्‍नक में दिया गया है।

 

कार्य कर रहे उपकेंद्रों, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों और सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों की संख्‍या

क्र. सं.

राज्‍य/संघ राज्‍य क्षेत्र

( 31 मार्च 2017तक)

उपकेंद्र

प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र

सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र

1

आन्‍ध्र प्रदेश

7458

1147

193

2

अरुणाचल प्रदेश

312

143

63

3

असम

4621

1014

158

4

बिहार

9949

1899

150

5

छत्‍तीसगढ़

5186

785

169

6

गोवा

214

24

4

7

गुजरात

9082

1392

363

8

हरियाणा

2589

366

112

9

हिमाचल प्रदेश

2083

538

89

10

जम्‍मू और कश्‍मीर

2967

637

84

11

झारखण्‍ड

3848

297

188

12

कर्नाटक

9381

2359

206

13

केरल

5380

849

232

14

मध्‍य प्रदेश

9192

1171

309

15

महाराष्‍ट्र

10580

1814

360

16

मणिपुर

421

85

17

17

मेघालय

436

109

27

18

मिजोरम

370

57

9

19

नगालैंड

396

126

21

20

ओडिशा

6688

1280

370

21

पंजाब

2950

432

151

22

राजस्‍थान

14406

2079

579

23

सिक्किम

147

24

2

24

तमिलनाडु

8712

1362

385

25

तेलंगाना

4797

689

114

26

त्रिपुरा

987

93

21

27

उत्‍तराखण्‍ड

1847

257

60

28

उत्‍तर प्रदेश

20521

3621

822

29

पश्चिम बंगाल

10369

914

349

30

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

123

22

4

31

चंडीगढ़

17

3

2

32

दादर और नगर हवेली

71

9

2

33

दमन और दीव

26

4

2

34

दिल्‍ली

10

5

0

35

लक्षदीप

14

4

3

36

पुद्दुचेरी

81

40

4

 

पूरा भारत

156231

25650

5624

 

जन स्‍वास्‍थ्‍य और अस्‍पताल राज्‍य का विषय है और इसलिए नागरिकों को स्‍वास्‍थ्‍य परिचर्या सेवाएं उपलब्‍ध कराने का प्राथमिक उत्‍तरदायित्‍व संबंधित राज्‍य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों का है। यह राज्‍य सरकारों का उत्‍तरदायित्‍व है कि राज्‍य की अपेक्षाओं के अनुसार स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा केंद्रों की पर्याप्‍त संख्‍या में उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाए। तथापि, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (एनएचएम) के तहत, राज्‍यों द्वारा अपनी कार्यक्रम कार्यान्‍वयन योजनाओं में दिए गए प्रस्‍तावों के आधार पर सभी नागरिकों को सुलभ सस्‍ती और गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य परिचर्या के प्रावधान हेतु राज्‍यों/संघ राज्‍य क्षेत्रों को उनकी  स्‍वास्‍थ्‍य परिचर्याप्रणाली सुदृढ़ करने के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्‍य मंत्री, श्री अश्विनी कुमार चौबे के द्वारा लोकसभा में लिखित उत्तर दिया गया  I

***


(रिलीज़ आईडी: 1514634) आगंतुक पटल : 700