राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति कल बेंगलूरू स्थित निमहान्‍स के 22वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 29 DEC 2017 5:13PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद कल (30 दिसम्‍बर, 2017) बेंगलूरू स्थित निमहान्स  के 22वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए आज (29 दिसम्‍बर, 2017) शाम कर्नाटक रवाना होंगे।

इसी दिन (30 दिसम्‍बर, 2017) राष्‍ट्रपति महोदय अदम्‍य चेतना द्वारा आयोजित सेवा उत्‍सव-2018 का उद्घाटन करेंगे और बेंगलूरू में डॉ. एच.एच. न‍रसिम्‍हैया की जन्‍मशती समारोह तथा राष्‍ट्रीय हाई स्‍कूल के शताब्‍दी समारोह में भी हिस्‍सा लेंगे। उसके बाद दिल्‍ली लौटने के पूर्व वे बिदादी (जिला रामनगर) का दौरा करेंगे, जहां अमृत इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन विज्ञान संस्‍थान के नये परिसर का उद्घाटन करेंगे। वे बसावेश्‍वर वीराशैव्‍य विद्यावर्धक संघ के 111वें वार्षिक समारोह का भी उद्घाटन करेंगे।   

वीके/एकेपी/जीआरएस- 6140


(रिलीज़ आईडी: 1514660) आगंतुक पटल : 430