रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्री ने दो खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
02 JAN 2018 5:34PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज दो खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति दी।
पहला प्रस्ताव रूस की कंपनी मेसर्स जेएससी रोसोनबोरोन रूस से 125 करोड़ रुपये में 240 बम खरीदने से संबंधित है। इन बमों का उपयोग भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाता है और यह बम प्रेसीजन गाइडेड युद्ध सामग्री में आते हैं। इस खरीदारी से भारतीय वायु सेना के हथियार भंडार में प्रेसीजन गाइडेड युद्ध सामग्री की कमी पूरी होगी और भारतीय वायु सेना की आक्रमक क्षमता बढ़ेगी।
दूसरा प्रस्ताव 131 बराक मिसाइल और इससे जुड़े उपकरण की खरीदारी से संबंधित है। यह खरीदारी विकल्प धारा के अंतर्गत 460 करोड़ रुपये की लागत से मेसर्स राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम लिमिटेड, इसरायल से की जाएगी। यह जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं और इसकी डिजाइन इस तरह की गई है कि इसका उपयोग रोधी जहाज मिसाइल के खिलाफ जहाज पर लैस रोधी मिसाइल प्रणाली के रूप में किया जा सके।
***
वीके/एएम/एजी/वीके – 6165
(रिलीज़ आईडी: 1515026)
आगंतुक पटल : 419