प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रविष्टि तिथि:
03 JAN 2018 4:03PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’मैं सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका जीवन गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित था। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सुधार को सर्वाधिक महत्व दिया। उनके आदर्शों से हमें मार्गदर्शन मिलता है और हम उनके विजन को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं’’।
***
वीके/जेके/एस-6184
(रिलीज़ आईडी: 1515225)
आगंतुक पटल : 470