प्रधानमंत्री कार्यालय
रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन की प्रधानमंत्री से मुलाकात
प्रविष्टि तिथि:
23 DEC 2017 4:12PM by PIB Delhi
रूस के उप प्रधानमंत्री श्री दिमित्री रोगोजिन ने आज दोपहर बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने इस साल भारत के तीसरी बार दौरे पर आए उप प्रधानमंत्री रोगोजिन का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष उच्चस्तरीय बातचीत में उल्लेखनीय प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा जून में वार्षिक द्विपक्षीय सम्मेलन के लिए अपने सेंट पिटर्सबर्ग के दौरे का स्मरण किया।
प्रधानमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री रोगोजिन ने द्विपक्षीय संबंधों, विशेषकर ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर सहयोग तथा साझे लक्ष्यों में उच्च प्रौद्योगिकी सहयोग का उल्लेख करते हुए, तीव्र विस्तार और विविधीकरण की चर्चा की।
श्री दिमित्री रोगोजिन ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति पुतिन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की जिन्हें प्रधानमंत्री ने तहे दिल से स्वीकार किया।
वीके/एएम/जेडी/-6189
(रिलीज़ आईडी: 1515484)
आगंतुक पटल : 221