वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने दिसंबर 2017 में 532 करोड़ रूपये के मूल्य के विदेशी निवेश वाले दो एफडीआई प्रस्तावों का निपटारा किया
प्रविष्टि तिथि:
04 JAN 2018 4:26PM by PIB Delhi
दिसंबर 2017 के दौरान वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने 532 करोड़ रूपये के विदेशी निवेश वाले दो एफडीआई प्रस्तावों का निपटारा किया।
विवरण इस प्रकार है:-
निम्नलिखित दो प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई:
|
क्रम सं.
|
आवेदक का नाम
|
प्रस्ताव का सार
|
एफडीआई(करोड़ रूपये में)
|
|
1
|
मैसर्स मेटाफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड (4520)
|
दो विदेशी निवेशकों यथा मैसर्स कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड तथा मैसर्स पांथिआन-एचके प्रोजेक्ट यूनिवर्स, एलपी द्वारा एक निवेशधारी कंपनी- मेटाफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड, जो स्वास्थ्य बीमा कारोबार में लगी एक भारतीय कंपनी रेलीगेर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अनुप्रवाही निवेश करेगी, नॉन-वॉटिंग इक्विटी शेयर्स के रूप में 49 प्रतिशत तक के विदेशी निवेश के लिए अनुमति मांगी है।
|
532.00
(अनुमानित)
|
|
2
|
मैसर्स एसएमएएस ऑटो लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड
|
मौजूदा चल रहे लीज कारोबार के अलावा वित्तीय लीज कारोबार शुरू करने के लिए।
|
कुछ नहीं
|
वीके/एएम/जेडी/एसके-6191
(रिलीज़ आईडी: 1515488)
आगंतुक पटल : 288