सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
श्री नितिन गडकरी कल सिंगापुर में आसियान-भारत प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
05 JAN 2018 7:36PM by PIB Delhi
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी एवं जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी कल 06 जनवरी, 2018 को सिंगापुर में आसियान-भारत प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे।
प्रवासी भारतीय दिवस हर वर्ष सरकार के साथ विदेशी भारतीय समुदाय के संपर्क को मजबूत बनाने, उन्हें उनकी जड़ों के साथ फिर से जोड़ने तथा उनकी उपलब्धियों और योगदानों का समारोह मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। श्री गडकरी कल सुबह मरीना बे सैंडस एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर में आसियान-भारत आर्थिक साझेदारी के सत्र में भाग लेंगे।
***
वीके/एएम/एसकेजे/वाईबी –6197
(रिलीज़ आईडी: 1515737)
आगंतुक पटल : 467