रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र सेनाओं तथा सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा अधिकारियों के बीच समानता के मामले में आदेश जारी किये

प्रविष्टि तिथि: 05 JAN 2018 7:40PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित आदेश जारी किए हैं – 

  • सशस्त्र सेनाओं तथा सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा (एएफएचक्यू सीएस) अधिकारियों के बीच समानता से संबंधित दिनांक 18 अक्टूबर, 2016 का पत्र वापस लिया जाता है। 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यथा अनुमोदित सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा (एएफएचक्यू सीएस) के संवर्ग पुनर्गठन को विधिवत लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत अतिरिक्त पदों के परिणामस्वरूप पदनामों का सृजन सेवा मुख्यालय के परामर्श से किया जाएगा। सेवा मुख्यालयों/ अंतः सेवा संगठनों (आईएसओज) में सेवा तथा सिविल अधिकारियों दोनों को दिए गए स्थानीय पदनाम एतदद्वारा वापिस लिये जाते हैं। दोनों सेवा तथा नागरिक अधिकारी अपने-अपने संवर्ग पदनामों का ही प्रयोग करेंगे।

 जहां तक वार्षिक निष्पादन, मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) की रिपोर्टिंग/ प्रस्तुति के चैनल का संबंध है एतदद्वारा पूर्व यथा स्थिति बहाल की जाती है अर्थात जो स्थिति रक्षा मंत्रालय के 18 अक्टूबर, 2016 के पत्र के जारी होने से पूर्व थी वही रहेगी।    

***

  

वीके/जेके/सीएस-6203

 


(रिलीज़ आईडी: 1515738) आगंतुक पटल : 427