निर्वाचन आयोग

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली एवं सिक्किम के राज्‍यसभा के द्विवार्षिक चुनाव तथा उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यसभा का उप चुनाव

प्रविष्टि तिथि: 05 JAN 2018 7:43PM by PIB Delhi

     निर्वाचन आयोग ने 27.01.2018 एवं 23.02.2018 को रिक्‍त होने वाली राज्‍यसभा सीटों को भरने के लिए प्रेस नोट नंबर-ईसीआई/पीएन/96/2017 दिनांक 22.12.2017 के द्वारा क्रमश: राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली एवं सिक्किम के राज्‍यसभा के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है।

उक्त प्रेस नोट में, पैरा 6 के बाद, निम्नलिखित पैराग्राफ को जोड़ा जाएगा।

   "7. इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले सदस्यों का कार्यकाल एसएलपी (सी) सं. 17123/2015 में (भारत निर्वाचन आयोग बनाम देवेश चंद्र ठाकुर और अन्य) माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अधीन होगा।"

***

वीके/एएम/एसकेजे/वाईबी –6201

 


(रिलीज़ आईडी: 1515741) आगंतुक पटल : 438