रक्षा मंत्रालय

भारत की नौसैनिक शक्ति के प्रदर्शन: रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में होगा प्रदर्शन

प्रविष्टि तिथि: 07 JAN 2018 11:50AM by PIB Delhi

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 8 और 9 जनवरी, 2018 को भारतीय नौसेना की सामरिक एवं नौसैनिक शक्ति का प्रदर्शन देखेंगी। इस कार्यक्रम में भारत की पश्चिमी समुद्री सीमा पर विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य समेत दस युद्धपोत, एक पनडुब्बी एवं विभिन्न प्रकार के नौसैनिक लड़ाकू विमान अपनी युद्धक क्षमताओं और युद्ध की  परिस्थिति के अनुरूप तैयारी का प्रदर्शन करेंगे। 

   

वीएल/एबी/पीए/डीएस/एसकेपी-6212


(रिलीज़ आईडी: 1515883) आगंतुक पटल : 187