प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तुर्की में आयोजित एफआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत के लिए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने के लिए अंचल ठाकुर को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
10 JAN 2018 12:55PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तुर्की में आयोजित एफआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत के लिए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने के लिए अंचल ठाकुर को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “बहुत खूब अंचल ठाकुर स्कीइंग में अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने के लिए! तुर्की में आयोजित एफआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में आपकी ऐतिहासिक उपलब्धि से संपूर्ण राष्ट्र उल्लासित है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
****
वीके//एएम/पीकेए/एमएस– 6242
(रिलीज़ आईडी: 1516114)
आगंतुक पटल : 409