जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सरंक्षण मंत्रालय में वैजयंती पुरस्कार वितरण एवं हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
प्रविष्टि तिथि:
10 JAN 2018 4:25PM by PIB Delhi
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में चल रही वैजयंती पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2015-16 के लिए पुरस्कार विजेता संगठनों को आज नई दिल्ली में शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं राजभाषा विभाग के प्रभारी श्री संजय कुंडू ने ये पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार वाप्कोस लिमिटेड, गुरूग्राम ने प्राप्त किया जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण, इंदौर और केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, फरीदाबाद ने प्राप्त किया।
वैजयंती पुरस्कार वितरण समारोह के साथ-साथ ही मंत्रालय में सितंबर, 2017 में आयोजित हिंदी पखवाड़े के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्री एम. सी. भारद्वाज ने समारोह का संचालन किया।
***
समीर/इरशाद
(रिलीज़ आईडी: 1516169)
आगंतुक पटल : 316