वित्त मंत्रालय
फॉर्म जीएसटीआर-1 में रिटर्न दाखिल करने की तिथि आगे नहीं बढ़ेगी
प्रविष्टि तिथि:
10 JAN 2018 7:59PM by PIB Delhi
विभिन्न वर्गों के करदाताओं के लिए सम्बद्ध अवधियों में फॉर्म जीएसटीआर-1 में रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख नीचे दी गई तालिका के अनुसार 10 जनवरी, 2018 ही रहेगी। फॉर्म जीएसटीआर-1 में रिटर्न दाखिल करने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया गया है।
तालिका
|
क्र.सं.
|
करदाता का वर्ग
|
रिटर्न
|
|
1
|
पिछले वित्त वर्ष अथवा वर्तमान वित्त वर्ष में 1.5 करोड़ रुपये तक का सकल कारोबार करने वाले पंजीकृत व्यक्ति
|
जुलाई-सितंबर, 2017 के लिए फॉर्म जीएसटीआर-1 में तिमाही रिटर्न
|
|
2
|
पिछले वित्त वर्ष अथवा वर्तमान वित्त वर्ष में 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का सकल कारोबार करने वाले पंजीकृत व्यक्ति
|
जुलाई-नवम्बर, 2017 के लिए फॉर्म जीएसटीआर-1 में मासिक रिटर्न
|
करदाता ध्यान दें कि सोशल मीडिया पर तारीख बढ़ाने के संबंध में फर्जी अधिसूचना जारी की जा रही है। जीएसटीआर-1 में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई गई है।
***
वीके/एएम/केपी/डीके - 6255
(रिलीज़ आईडी: 1516291)
आगंतुक पटल : 251