पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय ने 2018 का अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर और वॉल एवं डेस्क कैलेंडर लांच किया

प्रविष्टि तिथि: 12 JAN 2018 4:24PM by PIB Delhi

सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुपालन में पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री के. जे. अल्फोन्स ने आज यहां ‘अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर - 2018’ को लांच किया। उन्होंने 2018 का अतुल्य भारत वॉल और डेस्क कैलेंडर भी जारी किया।

अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर एप्लीकेशन से उपयोगकर्ता को भारत के समस्त त्योहारों और उत्सवों की जानकारी एक साथ मिलेगी। डिजिटल कैलेंडर को एंड्राइड और आई-ओएस प्लेटफार्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।

अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर में एक डिजिटल कैलेंडर की समस्त खुबियां मौजूद हैं और उसकी मदद से यात्रा कार्यक्रम बनाने में सुविधा होती है। इस डिजिटल कैलेंडर को निजी प्लानर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें देश के सभी त्योहारों और उत्सवों की जानकारी भी उपलब्ध है और इस कैलेंडर के उपयोगकर्ता अपने निजी कार्यक्रम को व्यवस्थित कर सकता है। इसके अलावा आने वाले त्योहारों और गतिविधियों से संबंधित नियमित नोटिफिकेशन भी मिलेगा और उपयोगकर्ता अपनी रुचि के अनुसार इन गतिविधियों और उत्सवों की जानकारी अपने मित्रों तथा संबंधियों के साथ साझा कर सकते हैं। प्रत्येक दिन भारत भर के पर्यटन स्थानों की शानदार तस्वीरें इस पर प्रदर्शित की जायेंगी, उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफार्मों के जरिये साझा किया जा सकता है।

एप्पलिकेशन डाउनलोड लिंक:-

एंड्रोएड : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.calincindia&hl=en

आईओएस : https://itunes.apple.com/in/app/incredible-india-calendar/id1332321017?mt=8

 

भारतीय दृश्यावली दिन की तरह रात में भी शानदार नजर आती है। अतुल्य भारत वॉल कैलेंडर 2018 का प्रत्येक पृष्ठ चमकदार रंगों से भरपूर है जो अंधेरे में भी चमकता है। जो भी इस कैलेंडर को देखेगा उसे सूर्योदय और सूर्यास्त, दोनों के समय भारत की सुन्दरता समान रूप से नजर आयेगी।

 

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2018/jan/i201811201.jpg

   

हर यात्री किसी न किसी वजह से सफर करता है और अपनी रुचि के अनुसार अपना गंतव्य तय करता है। भारत ऐसा देश है जहां हर तरह के यात्रियों के लिए दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। अतुल्य भारत डेस्क कैलेंडर 2018 में 12 विभिन्न तरह के यात्रियों का विवरण है और उनके लिए उचित गंतव्य स्थलों का सुझाव दिया गया है।

 

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2018/jan/i201811202.jpg

 

डेस्क कैलेंडर की विषयवस्तु ‘सबके लिए भारत’ है, जिसमें यात्रियों के लिए भारत के अद्भुत स्थानों को दिखाया गया है।      

***

वीके/एएम/एकेपी/सीएस–6282

 


(रिलीज़ आईडी: 1516539) आगंतुक पटल : 412