राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति 13 और 14 जनवरी, 2018 को महाराष्‍ट्र जाएंगे

प्रविष्टि तिथि: 12 JAN 2018 6:47PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 13 और 14 जनवरी, 2018 को महाराष्‍ट्र जाएंगे।

राष्‍ट्रपति 14 जनवरी को ठाणे में ‘आर्थिक लोकतंत्र सम्‍मेलन’ का उद्घाटन करेंगे जिसका आयोजन रामभाऊ महाल्‍गी प्रबोधि‍नी ने युवा उद्यमियों और स्‍व-नियोजित व्‍यक्तियों के लिए एक मंच तैयार करने और उन्‍हें प्रोत्‍साहित करने, नेटवर्किंग और परामर्श प्रदान करने के उद्देश्‍य से किया है। दिल्‍ली रवाना होने से पूर्व राष्‍ट्रपति मुम्‍बई में ग्‍लोबल विपश्‍यना पगोडा जाएंगे।   

***

 

वीएल/केपी/वीके–6294  

 


(रिलीज़ आईडी: 1516588) आगंतुक पटल : 369