श्रम और रोजगार मंत्रालय

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा आज बरेली में बीड़ी कर्मकारों और असंगठित कर्मकारों के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया गया

प्रविष्टि तिथि: 13 JAN 2018 8:34PM by PIB Delhi

 केंद्रीय श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज बरेली में बीड़ी कर्मकारों और असंगठित कर्मकारों के लिए मेगा शिविर का उद्घाटन किया।

इस शिविर में 6,000 से अधिक कर्मकारों ने भाग लिया। मौके पर ही 70 लाभार्थियों को आवास मंजूरी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा (पीएमजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के लगभग 3,000 जीवन बीमा प्रमाण-पत्र लाभार्थियों को प्रदान किए गए। नेत्र जाँच कराने वाले लगभग 250 कर्मकारों को चश्मे प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए श्री गंगवार ने कहा कि हमारी सरकार देश के असंगठित कर्मकार बल के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में हित धारको को जागरूक बनाते हैं।

उन्होंने इस शिविर की बड़ी सफलता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य और श्रम विभाग एवं डीजीएलडब्लू के अधिकारियों को बधाई दी।

                                      ***     

वीके/पीकेए/सीएल - 6303


(रिलीज़ आईडी: 1516656) आगंतुक पटल : 291