पर्यटन मंत्रालय

दिसंबर, 2017 के दौरान विदेशी पर्यटकों के आगमन में दिसंबर 2016 के मुकाबले 15.2 प्रतिशत का इजाफा


दिसंबर, 2017 के दौरान ई-पर्यटक वीजा पर विदेशी पर्यटकों के आगमन में दिसंबर, 2016 के मुकाबले 48.3 प्रतिशत की वृद्धि

प्रविष्टि तिथि: 15 JAN 2018 4:55PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय आप्रवासन ब्यूरो (बीओआई) से प्राप्त राष्ट्रीयता-वार एवं बंदरगाह-वार आंकड़ों के आधार पर विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) के सा‍थ-साथ ई-पर्यटक वीजा पर विदेशी पर्यटकों के आगमन के मासिक अनुमानों का भी संकलन करता है।

दिसंबर, 2017 के दौरान एफटीए और ई-पर्यटक वीजा पर एफटीए से जुड़ी खास बातें निम्नलिखित रहीं :

विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए) :

  • दिसंबर, 2017 के दौरान एफटीए का आंकड़ा 11.76 लाख का रहा, जबकि दिसंबर 2016 में यह 10.21 लाख और दिसंबर 2015 में 9.13 लाख था।
  • दिसंबर, 2016 की तुलना में दिसंबर, 2017 के दौरान एफटीए की वृद्धि दर 15.2 प्रतिशत रही, जबकि दिसंबर, 2015 की तुलना दिसंबर 2016 में वृद्धि दर 11.9 प्रतिशत रही थी।
  • 2017 के पूरे वर्ष के दौरान एफटीए का आंकड़ा 101.77 लाख का रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 15.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इसी तरह वर्ष 2015 के मुकाबले वर्ष 2016 में एफटीए 9.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 88.04 लाख के स्‍तर पर पहुंच गया था।
  • शीर्ष 15 स्रोत देशों में दिसंबर, 2017 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा बांग्लादेश (19.04%) का रहा। इसके बाद हिस्‍सा क्रमश: अमेरिका (16.90%), ब्रिटेन (10.41%), ऑस्ट्रेलिया (5.31%), कनाडा (3.85%), रूसी संघ (3.79%), मलेशि‍या (3.11%), जर्मनी (2.08%), चीन (2.06%), श्रीलंका (2.01%), सिंगापुर (1.85%), फ्रांस (1.81%), जापान (1.64%), थाईलैंड (1.60%) और इटली (1.44%) का रहा।
  • शीर्ष 15 पोर्टों में दिसंबर, 2017 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा दिल्ली एयरपोर्ट (25.80 प्रतिशत) का रहा। इसके बाद हिस्सा क्रमशः मुंबई एयरपोर्ट (17.31%), हरिदासपुर लैंड चेक पोस्ट (9.75 प्रतिशत), चेन्नई एयरपोर्ट (6.36%), बेंगलुरू एयरपोर्ट (5.33%), डाबोलिम (गोवा) एयरपोर्ट (5.29%), कोलकाता एयरपोर्ट (4.95%), कोच्चि एयरपोर्ट (3.92 प्रतिशत), हैदराबाद एयरपोर्ट (3.20 प्रतिशत), अहमदाबाद एयरपोर्ट (2.63 प्रतिशत), गेडे रेल लैंड चेक पोस्‍ट (1.94), त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट (1.64 प्रतिशत) त्रिची एयरपोर्ट (1.44 प्रतिशत), घोजाडंगा लैंड चेक पोस्ट (1.26%) और सोनौली लैंड चेक पोस्‍ट (1.14 प्रतिशत) का रहा।

 

ई-पर्यटक वीजा पर विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए)

  • दिसंबर, 2017 के दौरान ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर 2.41 लाख विदेशी पर्यटक आए, जबकि दिसंबर, 2016 में यह संख्‍या 1.62 लाख थी। यह 48.3 प्रतिशत की वृद्ध‍ि‍ दर्शाता है।
  • 2017 के पूरे वर्ष के दौरान ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर 16.97 लाख विदेशी पर्यटक आए, जबकि वर्ष 2016 में यह संख्‍या 10.80 लाख थी। यह 57.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।
  • दिसंबर, 2017 के दौरान ई-पर्यटक वीजा सुविधाओं का लाभ उठाने वाले शीर्ष 15 स्रोत देशों की हिस्‍सेदारी कुछ इस तरह रही : ब्रिटेन (17.5%), अमेरिका (13.8%), रूसी संघ (6.0%), ऑस्ट्रेलिया (5.2%), चीन (4.9%), कनाडा (4.7%), फ्रांस (3.9%), जर्मनी (3.9%), इटली (3.1%), दक्षिण अफ्रीका (3.0%), थाईलैंड (2.6%), कोरिया गणराज्‍य (2.3%), सिंगापुर (2.0%), स्‍पेन (1.7%) और संयुक्‍त अरब अमीरात (1.5%)
  • दिसंबर, 2017 के दौरान ई-पर्यटक वीजा पर विदेशी पर्यटकों के आगमन में शीर्ष 15 पोर्टों की हिस्‍सेदारी कुछ इस तरह रही : नई दिल्ली हवाई अड्डा (38.3%), मुंबई एयरपोर्ट (21.0%), डाबोलिम (गोवा) हवाई अड्डा (11.1%), चेन्नई एयरपोर्ट (6.3%), बेंगलुरू एयरपोर्ट (5.7%), कोच्चि हवाई अड्डा (4.4%), कोलकाता हवाई अड्डा (2.8%), हैदराबाद हवाई अड्डा (2.3%), त्रिवेंद्रम हवाई अड्डा (1.7%), अहमदाबाद हवाई अड्डा (1.6%), अमृतसर हवाई अड्डा (1.2%), गया एयरपोर्ट (0.9%), जयपुर एयरपोर्ट (0.7%), त्रिची एयरपोर्ट (0.7%) और कालीकट हवाई अड्डा (0.3%)

****

वीके/एएम/आरआरएस/वाईबी- 6313

 


(रिलीज़ आईडी: 1516729) आगंतुक पटल : 301