वित्‍त मंत्रालय

राजस्‍व प्राप्तियों और व्‍यय के रुझान की समीक्षा


सरकारी प्रतिभूतियों के जरिए केवल 20,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त उधारी ही वित्तीय जरूरतों की पूर्ति के लिए पर्याप्‍त होगी

प्रविष्टि तिथि: 17 JAN 2018 4:12PM by PIB Delhi

सरकार ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह चालू वित्त वर्ष 2017-18 में दिनांकित सरकारी प्रतिभूतियों के जरिए बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त उधारी जुटाएगी। इसके लिए 27 दिसंबर, 2017 की प्रेस विज्ञप्ति देखें।

हालांकि, राजस्‍व प्राप्तियों और व्‍यय के रुझान या रुख की समीक्षा करने के बाद यह आकलन किया गया है कि सरकारी प्रतिभूतियों के जरिए केवल 20,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त उधारी ही वित्तीय जरूरतों की पूर्ति के लिए पर्याप्‍त होगी। सरकार ने पिछली तीन नीलामियों में 15,000 करोड़ रुपये की उधारियों को स्‍वीकार नहीं किया। शेष 15,000 करोड़ रुपये की राशि को आगामी हफ्तों के अधिसूचित उधारी कार्यक्रम से कम कर दिया जाएगा।

 

***

वीके/एएम/आरआरएस/वीके–6338

 


(रिलीज़ आईडी: 1516945) आगंतुक पटल : 238