प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 18 FEB 2018 4:08PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘मैं श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उनके प्रति शीश नमन करता हूं। वह सद्भाव और भाईचारे की भावना की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने एक ऐसे समाज का स्वप्न देखा था जो न्यायोचित है और विभाजनों से परे है।‘

प्रधानमंत्री ने एक भाषण भी साझा किया जो उन्होंने पिछले वर्ष श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिया था।

भाषण का लिंक:

https://www.narendramodi.in/pm-modi-addresses-sri-ram-krishna-vachanmitra-satram-tiruvalla-via-video-conferencing-534416

 

वीके/एएम/एसकेजे/आरके/डीए/सीएल - 6705


(रिलीज़ आईडी: 1520863) आगंतुक पटल : 81