प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में बस दुर्घटना के कारण जानों को हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
28 JUL 2018 5:07PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बस दुर्घटना के कारण जानों को हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा , ‘रायगढ़ जिले में बस दुर्घटना के कारण जानों को हुए नुकसान पर दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी सहानुभूति है।‘
***
वीके/एएम/एसकेजे/एनके-9659
(रिलीज़ आईडी: 1540513)
आगंतुक पटल : 126