रक्षा मंत्रालय

ओपी समुद्र सेतु- भारतीय नागरिकों को तूतकोरीन लाने के लिए आईएनएस जलाश्व कोलंबो से रवाना

Posted On: 01 JUN 2020 9:53PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का जहाज जलाश्व 685 भारतीय नागरिकों को तमिलनाडु में तूतीकोरिन बंदरगाह पर लाने के लिए आज (01 जून 20) शाम को कोलंबो, श्रीलंका से रवाना हुआ।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC(3)5OK8.jpeg

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन वंदे भारत के तत्वावधान में भारतीय नौसेना के ऑपरेशन समुंद्र सेतु के भाग के रूप में यह उसका तीसरा दौरा है; जो भारतीय नागरिकों को समुद्री मार्ग से विदेशी तटों से घर लाने में लगा हुआ है।

भारतीय नौसेना का जहाज जलाश्व अपने नागरिकों को लाने के लिए आज सुबह ही कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा। भारत लौटने वाले नागरिकों ने पहले से ही ईस्ट कंटेनर टर्मिनल पर अपना पंजीकरण करा रखा था।

सभी यात्रियों की मेडिकली जांच की गई और जहाज पर सवार होने से पहले उनकी आईडी और सामानों को सैनिटाइज किया गया।

आज जिन 685 नागरिकों को निकाला गया है, उनमें 553 पुरुष, 125 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। यात्रा के दौरान उचित क्वारनटीन सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जहाज पर विशेष रूप से चिन्हित क्षेत्रों के भीतर जहाज पर बिठाया गया है। जहाज के चालक दल द्वारा अन्य सामाजिक दूरी, कीटाणुशोधन और सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

यह जहाज 2 जून 2020 को तूतकोरिन पहुंच जाएगा।

 

*****

एसजी/एएम/वीएस/डीए

 


(Release ID: 1628708)