स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

मजबूती से आगे बढ़ते हुए, भारत ने एक दिन में रिकॉर्ड 9 लाख से अधिक लोगों की कोविड जांच की


प्रति लाख जांच (टीपीएम) लगातार बढ़ रही है, जो आज 23,668 रही

Posted On: 20 AUG 2020 1:39PM by PIB Delhi

     मजबूती से आगे बढ़ते हुए जांच के मामले में भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है।

      पहली बार रिकॉर्ड संख्‍या में एक दिन में 9 लाख से अधिक कोविड जांच की गईं। पिछले 24 घंटे के दौरान 9,18,470 लोगों की कोविड-19 जांच के साथ, भारत रोजाना 10 लाख नमूनों की जांच करने की अपनी प्रतिबद्धता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

      इस उपलब्धि के साथ, संचयी जांच 3.25 करोड़ (3,26,61,252) से अधिक पर पहुंच चुकी है।

      देशभर में नैदानिक प्रयोगशाला नेटवर्क के बढ़ने और जांच को आसान बनाने के प्रभावी उपायों के कारण वर्तमान संख्‍या में पर्याप्‍त तेजी आई है। इस तरह की केन्द्रित कार्रवाई के परिणामस्‍वरूप प्रति लाख जांच (टीपीएम) तेजी से बढ़कर 23,668 पर पहुंच गई। टीपीएम लगातार तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रही है।

      जांच संख्‍या के लगातार बढ़ने के कारण पॉजिटिव दर में आनुपातिक गिरावट आ रही है। हालांकि जांच संख्‍या बढ़ने के साथ ही पॉजिटिव मामलों की दर आरंभ में बढ़ेगी। लेकिन अनेक राज्‍यों/संघ शासित प्रदेशों के अनुभवों से पता चलता है कि तेजी से आइसोलेशन में रखने, प्रभावी निगरानी और समय पर क्लिनिकल प्रबंधन जैसे अन्‍य उपायों के साथ जोड़ने पर मामले कम हुए है।

Description: C:\Users\Administrator\Desktop\ncov\press releases on nCoV\graph-positivity-20thAug.jpeg

Description: C:\Users\Administrator\Desktop\ncov\press releases on nCoV\psoitivity rate-states-20thaug.jpeg

जैसे कि राष्‍ट्रीय औसत गिरकर 8 प्रतिशत से कम हो गया है, 26 राज्‍यों/संघ शासित प्रदेशों ने राष्‍ट्रीय औसत से भी कम की जानकारी दी है।

नैदानिक प्रयोगशालाओं के राष्‍ट्रीय नेटवर्क में भी वृद्धि हुई है। सरकारी क्षेत्र में 977 प्रयोगशालाओं और 517 निजी प्रयोगशालाओं के साथ प्रयोगशालाओं का बुनियादी ढांचा बढ़कर आज 1494 पर पहुंच चुका है। इनमें शामिल हैं :- 

· रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 764 (सरकारी: 453 + निजी: 311)

· ट्रूनेट आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 611 (सरकारी : 490 + निजी: 121)

· सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 119 (सरकारी: 34 + निजी: 85)

कोविड-19 संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी, दिशा-निर्देश और सलाह के लिए नियमित रूप से देखें:https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIA

कोविड-19 संबंधी तकनीकी सवाल इस पर technicalquery.covid19[at]gov[dot]in और अन्‍य सवाल ncov2019[at]gov[dot]in और @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 के बारे में किसी भी सवाल के लिए, कृपया स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के हेल्‍पलाइन नम्‍बर : +91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री)पर सम्‍पर्क करें। कोविड-19 पर राज्‍यों/संघ शासित प्रदेशों के हेल्‍पलाइन नम्‍बरों की सूची इस पर उपलब्‍ध है https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf .

****

एमजी/एएम/केपी/जीआरएस-



(Release ID: 1647281) Visitor Counter : 270