मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

देश में एवियन इन्फ्लुएंज़ा (बर्ड फ्लू) की वर्तमान स्थिति

प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2021 6:21PM by PIB Delhi

24 जनवरी 2021 तक 9 राज्यों (केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब) में पोल्ट्री (कुक्कुट) पक्षियों में एवियन इन्फ्लुएंज़ा (बर्ड फ़्लू) की पुष्टि हुई है।जबकि 12 राज्यों (मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचलप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू औरकश्मीर तथा पंजाब) में कौव्वे, प्रवासी पक्षियों और जंगली पक्षियों में इससंक्रमण के प्रकोप की पुष्टि की गई है।

एवियनइन्फ्लुएंज़ा का संक्रमण महाराष्ट्र में यवतमाल जिले के सावरगढ़ और उजोनादारव्हा से मिले पोल्ट्री के नमूनों में पाया गया है। इसके अलावा बर्ड फ्लूसंक्रमण की पुष्टि जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय नई दिल्ली से प्राप्तकौव्वे के नमूने में भी की गई है।

हालांकि, उत्तराखंड के टिहरी और पौखाल वन रेंज से जमा किए गए कबूतर तथा लालतूती (रोज फिंच) के नमूनों से एवियन इन्फ्लुएंज़ा की पुष्टि नहीं हुई है और येनमूने जांच में नकारात्मक आए हैं।

पोस्टऑपरेशन सर्विलांस प्लान (पीओएसपी) केरल के 1 प्रभावित केंद्र, मध्य प्रदेशमें संक्रमण से प्रभावित हुए 3 केंद्र तथा महाराष्ट्र के 5 ऐसे केंद्रोंके लिए जारी किए गए हैं।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड के शेष प्रभावितइलाकों में नियंत्रण एवं निस्तारीकरण कार्य (सफाई तथा कीटाणुशोधन) चल रहाहै।

उन किसानों औरपशुपालकों को मुआवज़ा दिया जाता है, जिनके पोल्ट्री (कुक्कुट) पक्षियों, अंडों और पोल्ट्री चारा को राज्य की विशेष कार्य योजना के अनुसार निपटाया / निस्तारित किया जाता है।भारत सरकार का पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) अपनी पशुधन स्वास्थ्य औररोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत पशु रोगों के नियंत्रण के लिए राज्यों कोसहायता -एएससीएडी के तहत 50:50 प्रतिशत सहयोग के आधार पर राज्यों /केंद्रशासित प्रदेशों को सहायता राशि उपलब्ध कराता है।

एवियनइन्फ्लुएंज़ा 2021 से निपटने की तैयारी, नियंत्रण और निस्तारीकरण के लिएसंशोधित कार्य योजना के आधार पर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वाराअपनाए गए नियंत्रण उपायों के बारे में सभी राज्य दैनिक आधार पर विभाग कोरिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

विभागट्विटर और फेसबुक हैंडल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एवियनइन्फ्लुएंज़ा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

 

****

एमजी /एएम/ एन


(रिलीज़ आईडी: 1692034) आगंतुक पटल : 250
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Tamil