रक्षा मंत्रालय

आईएनएस तबर स्टॉकहोम पहुंचा

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2021 4:28PM by PIB Delhi

सेंट पीटर्सबर्ग में 325वें रूसी नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद आईएनएस तबर तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा के लिए दिनांक 29 जुलाई को स्वीडन के स्टॉकहोम पहुंचा।

स्टॉकहोम में अपने प्रवास के दौरान जहाज के चालक दल स्वीडिश नौसेना के साथ विभिन्न पेशेवर विषयों पर द्विपक्षीय बातचीत में भाग लेंगे और स्टॉकहोम से लौटते समय स्वीडिश नौसेना के साथ सामुद्रिक साझेदारी अभ्यास भी करेंगे।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix1MDUF.jpeg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix2TVHG.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix32V9B.jpeg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix4W8VV.jpeg

 

 

* * *

 

एमजी/एएम/एबी


(रिलीज़ आईडी: 1741222) आगंतुक पटल : 359
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi