प्रविष्टि तिथि:
31 AUG 2021 12:06PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के नागौर में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि को स्वीकृति दे दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा;
"प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नागौर में दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
***
एमजी/एएम/एसएस