पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

समग्र आर्थिक विकास योगदान के लिये कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी की पहल, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत पूर्वोत्तर परिषद की परियोजना

प्रविष्टि तिथि: 07 DEC 2021 12:36PM by PIB Delhi

सिक्किम में मशीनों की सहायता से खेती करने की परियोजना को सिक्किम सरकार का खाद्य सुरक्षा एवं कृषि विकास विभाग क्रियान्वित कर रहा है। परियोजना की स्वीकृत लागत 504.05 लाख रुपये है। इसमें पूर्वोत्तर परिषद का योगदान 453.65 लाख रुपये है और राज्य सरकार 50.40 लाख रुपये देगी। परियोजना का स्थान सिक्किम के पूर्वी, पश्चिमी और उत्तर-दक्षिण जिले हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DYXV.jpg

परियोजना का उद्देश्य व्यक्ति के योगदान को बढ़ाना है। इसी तरह खेती कार्य के पशुओं का भी समुचित उपयोग किया जायेगा। इसका लक्ष्य सक्रियता सुनिश्चित करना, कृषि उत्पादन में लगने वाली विभिन्न इकाइयों की लागत कम करना, खेती की आय बढ़ाना और समग्र आर्थिक विकास में योगदान करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SOKL.jpg

बिजली से चलने वाले खेती के उपकरणों का योगदान की तुलना अगर बैलों द्वारा जुताई करने की प्रक्रिया से की जाये, तो बिजली के उपकरणों का योगदान ज्यादा होता है और उसमें समय भी कम लगता है। इससे खेती के मौसम में अजोत भूमि का रकबा कम होता है, जिसके कारण फसल बढ़ती है, रोजगार और आय में इजाफा होता है।

****

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1778784) आगंतुक पटल : 445
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Telugu