अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
मुंबई के हुनर हाट का अवलोकन करने के पांच कारण
प्रविष्टि तिथि:
22 APR 2022 2:59PM by PIB Delhi
यह आपके अपने शहर में है!
आपको अपने माता-पिता या दोस्तों के लिए प्रामाणिक उत्पाद खरीदने के लिए अपने टिकट बुक करने, बैकपैकिंग और किसी अज्ञात शहर में घूमने की आवश्यकता नहीं है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने अपनी पहल हुनर हाट के लिएइन सभी बातों का ध्यान रखा है और इसे सुगम बना दिया है। आपको बस मुंबई में एमएमआरडीए ग्राउंड, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स का भ्रमण करना है।

आप मुंबई में 31 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से खरीदारी कर सकते हैं! आपको देश भर के 400 से अधिक स्टालों के साथ 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के वास्तविक सारतत्व का अनुभव प्राप्त होगा।

419 स्टॉल से खरीदारी के लिए उत्पादों की व्यापक श्रृंखला!
आप इच्छा प्रकट करें और हुनर हाट में वह वस्तु उपलब्धमिलेगी। हां! विशेष हस्तनिर्मित उत्पाद, प्राचीन वस्तुएं, शिल्प, राज्य-विशिष्ट कला कार्य, जैविक उत्पाद, जीआई (भौगोलिक संकेत) उत्पाद और सब कुछ! यहां कुल 419 स्टॉल हैं जिनमें से 362 स्टॉल हस्तशिल्प से संबंधित हैं।

क्या आप अपने घर या ऑफिस को नया लुक देने की योजना बना रहे हैं? क्या आप अपने प्रियजनों को विशेष उपहार देने का मन बना रहे हैं? क्या आप अपनी अलमारी से ऊब चुके हैं और बदलाव के विकल्पों की खोज कर रहे हैं? क्या आप घर में पर्यावरण के अनुकूल बर्तन और उत्पाद लाने की कोशिश कर रहे हैं? हुनर हाट में सस्ती कीमत पर सब कुछ मिलने की गारंटी है।
देश भर के स्वादिष्ट व्यंजन!

अपने पेट को अभूतपूर्व ट्रीट दें सकते हैं। आप 'मेरा गांव मेरा देश' फूड कोर्ट में कई या सभी विशेष व्यंजनों का आनन्द उठा सकते हैं। यह एक थीमैटिक फूड कोर्ट है। यहां भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया जा सकता है। हाट में 60 से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं।
1,000 से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों की सहायता करें:

केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने हुनर हाट के इस 40वें संस्करण के उद्घाटन के दौरान कहा, ''भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।'' यहां आपको कई स्वदेशी शिल्पकारों और कलाकारों के कौशल और प्रतिभा को देखने का अवसर प्राप्त होगा और साथ ही उनके काम और प्रतिभा की सराहना करने, बातचीत करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का अवसर भी मिलेगा।
कुछ कारीगर अपने शिल्प को कई देशों में निर्यात भी कर रहे हैं। क्या आपको नहीं लगता कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाने के उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने का यह अवसर आपको कभी नहीं गवांना चाहिए।
घर के बाहर आनन्द उठाने की जगह!
आखिरी बार आप अपने बच्चों को सर्कस में कब ले गए थे? आप अपने माता-पिता को उनके पसंदीदा गायक के कार्यक्रम के लिए कब ले गए?

आपको स्मरण है कि बचपन में सर्कस में जाने के लिए आप किस प्रकार उत्साहित होते थे? यहां आपके बच्चों के साथ-साथ आपके भीतर के बच्चे को भी उत्साहित करने का अवसर है। हुनर हाट में प्रतिदिन 25 से अधिक सर्कस कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। समय है दोपहर 1 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 5 बजे।
12 दिवसीय 'हुनर हाट' में अन्नू कपूर, पंकज उधास, सुदेश भोसले, सुरेश वाडेकर, साधना सरगम, अमित कुमार, शैलेंद्र सिंह, शब्बीर कुमार, महालक्ष्मी अय्यर, भूमि त्रिवेदी, कविता पौड़वाल, दलेर मेहदी, अल्ताफ राजा, रेखा राज, उपासना सिंह (कॉमेडी कलाकार), एहसान कुरैशी (कॉमेडी कलाकार), भूपिंदर सिंह भूप्पी, रानी इंद्राणी, मोहित खन्ना, प्रिया मलिक, जॉली मुखर्जी, प्रियाना मैत्रा, विवेक मिश्रा, दीपक राजा (कॉमेडी कलाकार), अदिति खांडेगल, अंकिता पाठक, सिद्धांत भोसले, राहुल जोशी, सुप्रिया जोशी, भूमिका मलिक, प्रेमा भाटिया, पॉश जेम्स और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों के विभिन्न संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोग आनंद उठा रहे हैं।

***
एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1819538)
आगंतुक पटल : 186