सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'गजरा' हमें जीवन में छोटी-छोटी चीजों की कीमत बताता है: विनीत शर्मा

प्रविष्टि तिथि: 31 MAY 2022 7:42PM by PIB Delhi

आधुनिक व्यक्ति प्रायः पैसे और प्रसिद्धि के पीछे भागते हुए अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजों के मूल्यों को कम करने लगता है। अपने जीवन की इस क्रूरतापूर्ण यात्रा में वह अपने परिवार की खुशियां और निकटता खो देता है, जो व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। आज #MIFFdialogue में फिल्म के निर्देशक विनीत शर्मा ने कहा कि 'गजरा' हमें जीवन में छोटी चीजों के महत्व और जीवन में उनके महत्व के बारे में बताता है।

 

संवाद सत्र को संबोधित करते हुए, विनीत ने कहा कि कहानी की रचना वास्तविक जीवन की एक घटना से की गई है, जिसे उन्होंने देखा है। उन्होंने कहा कि "यह फिल्म दो पात्रों और उनकी जीवन शैली के बीच के अंतर की प्रस्तुति करती है और इसके माध्यम से यह सच्ची खुशी के मूलतत्त्व को दर्शाती है। गजरा का उपयोग इस खुशी का प्रदर्शन करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से किया गया है।"

 

गजरा

निर्देशक: विनीत शर्मा

निर्माता: विनीत शर्मा, प्रणाली शर्मा, मनोज एस नायर

लेखक: विनीत शर्मा

डीओपी: रमानी रंजन दास

संपादक: अमित कुलकर्णी

कलाकारः सचिन खेडेकर, सोनाली कुलकर्णी, जयंत गाडेकर, क्षितिज जोगी

निर्देशक का बायोडाटा:

विनीत शर्मा भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जिन्होंने मिशन कश्मीर, काल, अशोक, सिंघम, जुड़वा-2, ठाकरे और इस तरह की कई अन्‍य दर्जनों हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में मिशन कश्मीर फिल्म से की थी। एक सतर्क पर्यवेक्षक और जल्द सीखने वाले व्यक्ति के रूप में वे लगातार अभिनय, पटकथा लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

 

सारांश:

जीवन एक अनसुलझी पहेली है। कभी-कभी, बहुत अलग जीवन जीने वाले लोगों की किस्मत एक दूसरे को प्रतिच्छेदित कर देती है। यह फिल्म एक अभिजात वर्ग, श्री अग्रवाल और उसके चालक, रमाकांत की कहानी के माध्यम से चलती है। एक सामान्य दिन में एक अजीब घटना होती है जिसका अनुभन दोनों पुरुष एकसाथ प्राप्त करते है।

हमारा माननाहै कि आप जैसे फिल्म-प्रेमियों के अच्छे शब्दों से ही अच्छी फिल्में चलती हैं। हैशटैग #AnythingForFilms / #FilmsKeLiyeKuchBhi और #MIFF2022 का उपयोग करके सोशल मीडिया पर फिल्मों के लिए अपना प्यार साझा करें। हाँ, चलिए फिल्मों के लिए अपने प्यार का विस्तार करते हैं!

 

# एमआईएफएफ 2022 की कौन सी फिल्मों ने आपके दिल की धड़कन को बढाया है या कम किया है? हैशटैग #MyMIFFLove  का उपयोग करके दुनिया को अपनी पसंदीदा MIFF फिल्मों के बारे में बताएं।

 

अगर आपको कहानी पसंद आयी हैं, तो हमारे संपर्क में रहें! क्या आप फिल्म या फिल्म निर्माता के संदर्भ में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहेंगे? खासतौर पर क्या आप पत्रकार या ब्लॉगर हैं जो फिल्मों से जुड़े हुए लोगों से बात करना चाहते हैं? पीआईबी आपको उनके साथ जुड़ने में सहायता प्रदान कर सकता है, हमारे अधिकारी महेश चोपड़ा से +91-9953630802 पर संपर्क करें। आप हमें miff.pib[at]gmail[dot]com.पर मेल भी कर सकते हैं।

 

एमजी/एमए/एएल/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1831092) आगंतुक पटल : 281
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi