मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
डॉ. एल. मुरुगन ने गांधी थिडल, पुद्दुचेरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह में भाग लिया
प्रविष्टि तिथि:
21 JUN 2022 1:25PM by PIB Delhi
भारत सरकार ने आज 21 जून 2022 को आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में मनाए जाने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस मनाया। इसके अतिरिक्त विश्व के 75 स्थानों पर विभिन्न भारतीय राजदूतावासों द्वारा “गार्जियन रिंग” अवधारणा के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य विषय है “मानवता के लिए योग”।
सार्वजनिक योगाभ्यास का मुख्य आयोजन मैसूर पैलेस में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया गया जहां उन्होंने देश भर में आयोजित समारोहों को वर्चुअल रूप में संबोधित किया।
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने पुद्दुचेरी के गांधी थिडल में आयोजित अंतराराष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह में भाग लिया। डाक्टर मुरुगन ने स्वस्थ्य मस्तिष्क और शरीर को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।


कोविड महारामारी के दो वर्षों के बाद “मानवता के लिए योग” संदेश का समर्थन करने के लिए 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के प्रति देश भर में व्यापक उत्साह और भागीदारी देखी गई। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में “गार्जियन रिंग” का कार्यक्रम शामिल है जिसमें उगते सूर्य के साथ 16 अलग-अलग समय क्षेत्रों में योग करने वाले लोगों की लाइव स्ट्रीमिंग शामिल है।
***
एमजी/एएम/एजी/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 1835907)
आगंतुक पटल : 325