प्रधानमंत्री कार्यालय
बिल गेट्स ने टीके की 200 करोड़ खुराक के आंकड़े को पार करने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी
प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और नर्सों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की
प्रविष्टि तिथि:
20 JUL 2022 3:13PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने में वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और नर्सों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने बिल गेट्स के बधाई संदेश वाले ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया:
“भारत का टीकाकरण अभियान गति और पैमाने की दृष्टि से बहुत बड़ा है। यह अभियान वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और नर्सों सहित कई लोगों के सामूहिक प्रयासों से संचालित हुआ है। साथ ही, भारत के लोगों ने विज्ञान में उल्लेखनीय भरोसा जताया है और समय पर अपनी खुराकें ली हैं।”
*****
एमजी / एएम / आर/ केजे
(रिलीज़ आईडी: 1843091)
आगंतुक पटल : 405
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam
,
Bengali
,
Odia
,
English
,
Urdu
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati