प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वतंत्रता सेनानियों को डिजिटल ज्योत पर श्रद्धांजलि देने का आग्रह किया

प्रविष्टि तिथि: 23 JUL 2022 1:49PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को डिजिटल ज्योत पर अपनी श्रद्धांजलि साझा करने और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को मजबूत करने का आग्रह किया है।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को एक विशेष श्रद्धांजलि!

डिजिटल ज्योत प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है और आपको स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आभार का हार्दिक संदेश साझा करने में सक्षम बनाता है।"

"दिल्ली के सेंट्रल पार्क में एक स्काई बीम लाइट लगाई गई है। दी गयी प्रत्येक श्रद्धांजलि डिजिटल ज्योत की रोशनी को और तेज करेगी। इस विशिष्ट प्रयास में भाग लें और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को मजबूत करें।"

***

एमजी/एएम/जेके/एसएस 


(रिलीज़ आईडी: 1844187) आगंतुक पटल : 782
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam