राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

मोजाम्बिक के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से भेंट की

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2022 6:49PM by PIB Delhi

मोज़ाम्बिक के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मोज़ाम्बिक गणराज्य की असेम्‍बली की अध्यक्ष, सुश्री एस्पेरांका लौरिंडा फ्रांसिस्को निउआने बियास के नेतृत्व में आज (29 जुलाई, 2022) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि 25 जुलाई 2022 को पदभार ग्रहण करने के बाद पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत करते हुए उन्‍हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भारत और मोजाम्बिक दोनों देशों के बीच उच्च स्तर के नियमित आदान-प्रदान के साथ घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि मोज़ाम्बिक हमारा रणनीतिक साझेदार और घनिष्ठ सहयोगी है। भारतीय कंपनियों ने मोज़ाम्बिक के प्राकृतिक गैस और खनन क्षेत्रों में लगभग 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। भारत सरकार ने मोज़ाम्बिक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऋण सहायता भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मोज़ाम्बिक में प्रवासी भारतीय मोज़ाम्बिक के आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं।

***

एमजी/एएम/केपी/सीएस
 


(रिलीज़ आईडी: 1846353) आगंतुक पटल : 414
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil