प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने कहा बैडमिंटन युगल में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद के कांस्य पदक जीतने पर गर्व की अनुभूति
प्रविष्टि तिथि:
08 AUG 2022 8:10AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बैडमिंटन युगल में कांस्य पदक जीतने पर तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बधाई दी है।
अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
"बैडमिंटन युगल में कांस्य पदक जीतने के लिए तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पर हमें गर्व है। राष्ट्रमंडल के लिए जाने से पहले, तृषा ने मुझे गायत्री के साथ अपनी मित्रता के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने यह तय नहीं किया था कि अगर वह पदक जीतती हैं तो वह इसका उत्सव कैसे मनाएगीं। मुझे आशा है कि अब उन्होंने इसकी योजना बना ली होगी।:)"
****
एमजी/एएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1849692)
आगंतुक पटल : 340
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam