प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सागर अहलावत को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2022 8:00AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सागर अहलावत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 92+ किलोग्राम मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,

"सागर अहलावत ने शानदार तरीके से मुकाबला किया! राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह खेलों में भारत के पावरहाउसमें से एक हैं और उनकी सफलता मुक्केबाजों की युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। आशा है कि वह भविष्य में भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।"

 

****

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1849694) आगंतुक पटल : 332
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam