विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री आर. के. सिंह ने मोतिहारी में तिरंगा फहराया


देशभक्ति के उमंग के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2022 4:51PM by PIB Delhi

केन्द्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह ने बिहार के मोतिहारी स्थित एम. एस. कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह ध्वज कॉलेज परिसर में अंग्रेजों द्वारा निर्मित जेल एवं कोठरी परिसर में फहराया गया। यह कार्यक्रम भारत की आजादी के उत्सव के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में आता है। इस अभियान को कर्मचारियों, सहयोगियों और आसपास रहने वाले लोगों को तिरंगा अपने घर लाने और इसे भारत की आजादी के 75वें वर्ष के सम्मान में फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु लागू किया गया है। .

 

 

केन्द्रीय मंत्री ने चरखा पार्क में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने उनके परिजनों का अभिनंदन भी किया। केन्द्रीय मंत्री ने पिपरकोठी स्थित महात्मा गांधी कृषि अनुसंधान संस्थान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

 

 

श्री सिंह ने जनभागीदारी को दर्शाते हुए एक जनसभा की। उन्होंने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारत की आजादी में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

 

*******

एमजी/एएम/आर/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1851839) आगंतुक पटल : 338
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil