कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

वर्ष 2021-22 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी


28.08 मिलियन हेक्टे. में 342.33 मिलियन टन रिकार्ड बागवानी उत्पादन होने का अनुमान

Posted On: 27 OCT 2022 4:53PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय/विभाग, भारत सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार, 28.08 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में 342.33 मिलियन टन उत्पादन होने का अनुमान है, जो कि एक रिकार्ड है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसके लिए बागवानी के किसानों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों को बधाई दी है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान इस प्रकार है-

कुल बागवानी

2020-21 (अंतिम)

2021-22
(
दूसरा अग्रिम अनुमान)

2021-22
(
तीसरा अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टेयर में)

27.48

27.74

28.08

उत्पादन (मिलियन टन में)

334.60

341.63

342.33

 

वर्ष 2021-22 (तीसरा अग्रिम अनुमान)

  • वर्ष  2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन 342.33 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो वर्ष 2020-21 (अंतिम) की तुलना में लगभग 7.73 मिलियन टन (2.3% की वृद्धि) की वृद्धि दर्शाता है।
  • 2020-21 में फलों का उत्पादन 102.48 मिलियन टन की तुलना में 107.24 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • 2020-21 में सब्जियों का उत्पादन 200.45 मिलियन टन की तुलना में 204.84 मिलियन टन होने का अनुमान
  • वर्ष 2020-21 में प्याज का उत्पादन 26.64 मिलियन टन के मुकाबले 31.27 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • 2020-21 में आलू का उत्पादन 56.17 मिलियन टन की तुलना में 53.39 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • 2020-21 में टमाटर का उत्पादन 21.18 मिलियन टन की तुलना में 20.33 मिलियन टन होने का अनुमान है।

                                                         <><><><><>

SNC/PK/MS



(Release ID: 1871290) Visitor Counter : 705


Read this release in: English