कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की विशेष अभियान 2.0  के तहत गतिविधियां

Posted On: 31 OCT 2022 5:26PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विशेष अभियान 2.0 के दौरान, भारत के सभी राज्यों (उत्तर पूर्वी राज्यों सहित) में अपने सभी अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सभी क्षेत्रीय इकाइयों में समग्र स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया। इस अभियान में शामिल की गई विभिन्न गतिविधियों में कार्यालय परिसरों के अंदर और बाहर सफाई कार्यक्रम, स्क्रैप सामान को हटाना, सभी पुरानी और अनावश्यक फाइलों का निपटान, बाहरी क्षेत्रों में झाड़ियों की सफाई और कार्यालय परिसर के भीतर पेड़-पौधे लगाना शामिल है।

इस विशेष अभियान के सफल आयोजन के परिणामस्वरूप लंबित मामलों में काफी कमी आई है, जिसके कारण विभाग और उसके अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों में उपलब्ध स्थान का कुशल प्रबंधन हुआ है।

कृषि मंत्री और सचिव, कृषि और किसान कल्याण विभाग ने विशेष अभियान के दौरान हुई प्रगति की समीक्षा की और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। सचिव, कृषि और किसान कल्याण विभाग ने इस विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और स्वायत्त निकायों के सभी नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की।

कृषि और किसान कल्याण विभाग की उपलब्धियां:

शुरूआती चरण के दौरान, 105 स्वच्छता अभियान स्थलों की पहचान की गई, और 291 स्थलों पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गई। रिकॉर्ड प्रबंधन के तहत समीक्षा और निपटान के लिए पहचान की गई 38,249 भौतिक फाइलों के लक्ष्य के लिए 73,995 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई और 47,286 भौतिक फाइलों को हटा दिया गया है जबकि 405 ई-फाइलें भी बंद कर दी गई हैं।

1 अक्टूबर 2022 तक, कृषि और किसान कल्याण विभाग में 370 लोक शिकायतें लंबित थीं और 2 से 31 अक्टूबर, 2022 तक बहुत सारी नई लोक शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। विशेष अभियान 2.0 के दौरान कुल 1,439 लोक शिकायतों का निपटारा किया गया था। इसके अलावा, सांसदों के 19 संदर्भ, 5 संसदीय आश्वासन, 3 राज्य सरकार संदर्भ और 2 पीएमओ संदर्भों का निपटारा किया गया।

स्क्रैप सामग्री, पुराना फर्नीचर और पुरानी मशीनरी आदि के निपटान से 5,16,240 - रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। इस प्रकार स्क्रैप सामग्री के निपटान के बाद 19,652 वर्ग फुट का एक अतिरिक्त कार्य क्षेत्र मुक्त कराया गया है।

 

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XKR9.jpg

 

कपास विकास निदेशालय, नागपुर

          पहले                                      बाद में

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HHEC.jpg   https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036J8T.jpg

 

****

एमजी/एएम/आईपीएस/सीएस



(Release ID: 1873035) Visitor Counter : 97


Read this release in: English , Urdu