प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की
प्रविष्टि तिथि:
15 APR 2023 2:50PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की है, जहां जापान के प्रधानमंत्री श्री फुमियो किशिदा मौजूद थे।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई एक हिंसक घटना के बारे में पता चला, जहां मेरे मित्र पीएम @Kishida230 मौजूद थे। यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं। उनकी निरंतर कुशलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करता है।”
***
एमजी/एमएस/आर/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1916893)
आगंतुक पटल : 410
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Malayalam
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada