गृह मंत्रालय
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में 9वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित
प्रविष्टि तिथि:
21 JUN 2023 8:58PM by PIB Jaipur
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जोधपुर स्थित नव आरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र में 9वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य श्री अशोक स्वामी पुलिस उपमहानिरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस आयोजन में संस्थान के सभी अधिकारियों, जवानों व उनके परिवारजनों, जिसमें महिलाएँ, बच्चे व अन्य नागरिक सदस्यों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक द्वारा किया गया जिसमें योगा-प्रोटोकॉल के तहत आसन व प्राणायाम शामिल थे ।
संस्थान के प्राचार्य श्री अशोक स्वामी पुलिस उप महानिरीक्षक, द्वारा जवानों को संबोधित करते हुए योग एवं उससे होने वाले लाभों से अवगत कराया तथा बताया कि मनुष्य किस प्रकार योग द्वारा स्वयं को प्रकृति से जोड़कर रख सकता है व कम समय में स्वास्थ्य लाभ ले सकता है । योग नकारात्मकता को सकारात्मकता की और ले जाने में सबसे उत्तम विधा है । इंसान को इंसान से समाज को समाज से व देश को देश से जोड़ने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है । इस 9वें योग दिवस का ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग है, यह सबको समझाया गया । योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक और आत्मिक विकास के लिए भी लाभदायक है । योग के माध्यम से आत्मिक संतुष्टि, शांति और ऊर्जावान चेतना की अनुभूति होती है, जिससे हमारा जीवन तनाव मुक्त तथा प्रतिदिन सकारात्मक रहता है । इस अवसर पर आयोजित योगाभ्यास में संस्थान के कमाण्डेंट श्री हरिन्द्र कुमार एवं संस्थान में पदस्थ अधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारी व जवानों व परिजनों ने भाग लिया ।

(रिलीज़ आईडी: 1934274)
आगंतुक पटल : 16