रेल मंत्रालय
नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित / रेगुलेट रहेगी
प्रविष्टि तिथि:
25 JUL 2023 5:51PM by PIB Jaipur
रेलवे प्रशासन द्वारा तिरुच्चिराप्पल्लि मण्डल के तिरुच्चिराप्पल्लि स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 22632, बीकानेर- मदुरै रेलसेवा जो दिनांक 30.07.2023 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग वृद्धाचलम तिरुच्चिराप्पल्लि - दिडुक्कल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेरम्बूर सेलम करूर- दिडुक्कल होकर संचालित होगी।
रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20973, अजमेर-रामेश्वरम् रेलसेवा जो दिनांक 29.07.23 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा दक्षिण रेलवे पर 01 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
(रिलीज़ आईडी: 1942521)
आगंतुक पटल : 20