प्रविष्टि तिथि:
16 AUG 2023 5:56PM by PIB Jaipur
दिनांक 15-08-2023 को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, श्री ज्योति कुमार सतीजा ने महा-रक्तदान अभियान में अहम भूमिका निभाई और इस रक्त अभियान में कुल 584 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति कुमार सतीजा ने 47 वीं बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है। रक्तदान के इस महा-अभियान को सफल बनाने मे श्री पंकज कुमार सिंह मण्डल रेल प्रबंधक जोधपुर, मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री सन्दीप कुमार रविवंशी, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त-जोधपुर श्री अनुराग मीणा, मण्डल सुरक्षा आयुक्त अजमेर श्री अमिताभ, मण्डल सुरक्षा आयुक्त बीकानेर श्री संजय पीसे व मण्डल सुरक्षा आयुक्त जयपुर श्री ज्योति मणि के साथ-साथ चारों मण्डलों के रेलवे सुरक्षा बल के बल सदस्यों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया और मानवता की बिना शर्त सेवा संकल्प को चरितार्थ किया।
