प्रविष्टि तिथि:
10 NOV 2023 8:39PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने टेलीफोन पर बात की।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम पर चिंताओं को साझा किया।
दोनों नेताओं ने आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों के जीवन की हानि पर गहरी चिंता जताई और स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने जी20 की ब्राजील की अध्यक्षता की सफलता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन से अवगत कराया।
दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी बैठक के बाद सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तारित करने के तरीकों पर भी चर्चा की।
*******
एमजी / एआर / आर / डीए