इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नेहरू आर्ट गैलरी में डॉ नंदिनी चन्द्रवंशी द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रविष्टि तिथि: 22 FEB 2024 5:35PM by PIB Raipur

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में, डॉ नंदिनी चन्द्रवंशी द्वारा निर्मित पेटिंग्स की तीन दिवसीय एकल प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन आज 22 फरवरी 2024 को संध्याकाल मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (बी आर एम) श्री एम के गुप्ता द्वारा किया जायेगा।

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में स्थित सिटी हॉस्पिटल की निदेशक, (एमबीबीएस, एम डी) डॉ नंदिनी चंद्रवंशी एक बाल रोग चिकित्सक हैं डॉ. नंदिनी चंद्रवंशी एक स्वप्रेरित कलाकार हैं। अपने दैनिक दिनचर्या के तनाव से मुक्त होने की रुचि के साथ, पेंटिंग के प्रति उनके रुझान की शुरुआत हुई और अब अपनी कला से कैनवास को चित्रित करने के लिए डॉ नंदिनी हमेशा उत्साहित रहतीं हैं। उनका मानना ​​है कि यह भावनाओं को व्यक्त करने और खुशियां फैलाने का उनका अपना दृष्टिकोण है और कोविड-19 के समय से इस कौशल को काफी बढ़ावा मिला। प्रत्येक कैनवास जीवंत ब्रशस्ट्रोक के माध्यम से एक कहानी कहता है। डॉ. नंदनी चंद्रवंशी (अंजू) ने शिष्ट और सुंदर ब्रशस्ट्रोक से जीवंत कैनवास की ओर सभी को आकर्षित कर लिया है।

 

कैनवास पर ऐक्रेलिक फॉर्म में काम करने वाली डॉ. नंदनी एक अभिव्यंजक कलाकार हैं, जो प्रकृति, अभिव्यक्ति, आलंकारिक, धार्मिक, आधुनिक कला, लोक कला, चित्र के विस्तृत क्षेत्र को कवर करती हैं। छत्तीसगढ़ की सुंदरता, प्रकृति और संस्कृति का प्रसार करने के इच्छुक नेहरू आर्ट गैलरी में उनकी कला का प्रदर्शन देख सकते हैं। इससे पहले डॉ. नंदनी ने लोकायत आर्ट गैलरी, दिल्ली एवं नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी, वर्ली, मुम्बई में अपनी एकल प्रदर्शनी प्रस्तुत की है।

 

यह तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के दर्शनार्थ खुली रहेगी।

 

***


(रिलीज़ आईडी: 2008090) आगंतुक पटल : 24
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English