सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रसार भारती द्वारा मीडिया के लिए लांच किया गया ‘’शब्‍द सेवा पोर्टल’’

पोर्टल पर साझा किए जाएंगे ऑडिओ-विजुअल, टेक्‍स्‍ट फोटोग्राफ्स और अन्‍य प्रारूपों में दैनिक समाचार फीड

प्रविष्टि तिथि: 28 JUN 2024 4:36PM by PIB Raipur

भारतीय मीडिया उद्योग की दैनिक समाचार आवश्यकताओं को ध्‍यान में रखते हुए प्रसार भारती द्वारा समाचार साझा करने वाली ‘’शब्‍द सेवा पोर्टल’’ PB-SHABD (Prasar Bharati - Shared Audio-Visual for Broadcast and Dissemination) लांच किया गया है, जिसमें ऑडियो, वीडियो, टेक्स्ट, फोटोग्राफ्स और अन्य प्रारूपों में दैनिक समाचार फ़ीड, प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया से शेयर किए जाएंगे ।

 

साझा फ़ीड का उपयोग विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर कस्टमाइज़्ड स्टोरीटेलिंग के लिए किया जा सकता है । प्रसार भारती की प्रामाणिकता यह आश्वासन दिलाने में मदद करेगी कि स्‍टोरी को प्रकाशित करने से पहले तथ्यात्मक शुद्धता के लिए ठीक से जाँच की गई है । इससे न केवल आपके संगठन का समय बचेगा बल्कि देश भर से दिलचस्प और महत्वपूर्ण स्‍टोरिज़ का गुलदस्ता प्राप्त करने और प्रदर्शित करने में भी मदद मिलेगी ।

 

प्रसार भारती के रिपोर्टरों, संवाददाताओं और स्ट्रिंगरों के विशाल नेटवर्क द्वारा संचालित, यह सेवा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचार लाएगी । फ़ीड सभी भारतीय भाषाओं में और 50 समाचार श्रेणियों में उपलब्‍ध होगी ।

 

समाचार साझा करने वाली ‘’शब्‍द सेवा पोर्टल’’ का लाभ उठाने के लिए https://shabd.prasarbharati.org/ में पंजीकरण किया जाना आवश्‍यक है । पंजीकरण केवल पंजीकृत मीडिया आउटलेट्स के लिए खुला है, जिसमें समाचार पत्र, टेलीविजन चैनल और डिजिटल पोर्टल शामिल हैं । यह सेवा एक परिचयात्मक प्रस्ताव के रूप में निःशुल्क उपलब्ध होगी । सेवा संबंधी नियम और शर्तों या किसी भी प्रकार की अन्‍य जानकारी के लिए हेल्पडेस्क के नंबर: 1800114554, 011-2580 6200 अथवा ई-मेल: pb-shabd@prasarbharati.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है ।

 

***‍

आरडीजे/पीएनएस/


(रिलीज़ आईडी: 2029314) आगंतुक पटल : 9