संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

साहित्य अकादमी पुरस्कार चयन प्रक्रिया में बदलाव


साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 के लिए पहली बार पुस्तकें आमंत्रित

प्रविष्टि तिथि: 30 JAN 2025 8:00PM by PIB Delhi

साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया के लिए पुस्तकें आमंत्रित करने की इस वर्ष नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। पहली बार, वर्ष 2025 के लिए अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं की पुस्तकों का चयन करने के लिए साहित्य अकादमी ने लेखकों, प्रकाशकों और उनके शुभचिंतकों से सीधे पुस्तकें आमंत्रित की हैं।

साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने बताया कि पुस्तकें जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 है। वर्ष 2025 में पुरस्कार के लिए वर्ष 2019 से 2023 (अर्थात 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2023) के बीच प्रकाशित पुस्तक की एक प्रति अकादमी की वेबसाइट पर उपलब्ध विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र के साथ विचारार्थ भेजी जा सकती है। उन्होंने आगे बताया कि इस जानकारी को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 24 भारतीय भाषाओं के सभी प्रमुख समाचार-पत्रों में विज्ञापन जारी किए गए हैं।

साहित्य अकादमी की वेबसाइट: www.sahitya-akademi.gov.in

*****

एमजी/केसी/पीएस


(रिलीज़ आईडी: 2097974) आगंतुक पटल : 1557
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu