प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

मज़ार्ग्यूज़ युद्ध समाधि स्थल पर गए प्रधानमंत्री श्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति

प्रविष्टि तिथि: 12 FEB 2025 4:57PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज सुबह मार्सिले में मज़ार्ग्यूज़ युद्ध समाधि स्थल पर गये और प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने शहीदों के बलिदान को सम्मान देने के लिए वहां पुष्पांजलि अर्पित की।

मज़ार्ग्यूज़ युद्ध समाधि स्थल यूरोप में शांति के लिए लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान का इतिहास संजोए हुए है। उनकी वीरगाथा आज भी लोगों को प्रेरित करती है। यह समाधि स्थल दोनों देशों के लोगों के बीच उन गहरे संबंधों का स्मरण कराता है जो भारत और फ्रांस संबंधों को विकसित करते रहे हैं।

 ******

एमजी/आरपीएम/केसी/केके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2102370) आगंतुक पटल : 295
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam