प्रधानमंत्री कार्यालय
ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जीसीएसके) पुरस्कार प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकृति भाषण
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2025 2:59PM by PIB Delhi
मॉरीशस के राष्ट्रपति
महामहिम धर्मबीर गोकुल जी,
प्रधानमंत्री महामहिम नवीन चंद्र रामगुलाम जी,
मॉरीशस की बहनो और भाइयो,
मैं मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है। यह 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों के प्रति श्रद्धांजलि है। यह क्षेत्रीय शांति, प्रगति, सुरक्षा और सतत विकास के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की स्वीकृति है। और, यह ग्लोबल साउथ की साझा आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। मैं इस पुरस्कार को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे सदियों पूर्व भारत से मॉरीशस आए आपके उन पूर्वजों के साथ-साथ उनकी सभी पीढ़ियों को समर्पित करता हूं। अपने कठिन परिश्रम से उन्होंने मॉरीशस के विकास में एक सुनहरा अध्याय लिखा और इसकी जीवंत विविधता में योगदान दिया। मैं इस सम्मान को एक जिम्मेदारी के रूप में भी स्वीकार करता हूं। मैं अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता हूं कि हम भारत-मॉरीशस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
***
एमजी/आरपी/केसी/एसकेएस/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2110784)
आगंतुक पटल : 540
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Marathi
,
English
,
Urdu
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam