@font-face { font-family: 'Poppins'; src: url('/fonts/Poppins-Regular.ttf') format('truetype'); font-weight: 400; font-style: normal; } body { font-family: 'Poppins', sans-serif; } .hero { background: linear-gradient(to right, #003973, #e5e5be); color: white; padding: 60px 30px; text-align: center; } .hero h1 { font-size: 2.5rem; font-weight: 700; } .hero h4 { font-weight: 300; } .article-box { background: white; border-radius: 10px; box-shadow: 0 8px 20px rgba(0,0,0,0.1); padding: 40px 30px; margin-top: -40px; position: relative; z-index: 1; } .meta-info { font-size: 1em; color: #6c757d; text-align: center; } .alert-warning { font-weight: bold; font-size: 1.05rem; } .section-footer { margin-top: 40px; padding: 20px 0; font-size: 0.95rem; color: #555; border-top: 1px solid #ddd; } .global-footer { background: #343a40; color: white; padding: 40px 20px 20px; margin-top: 60px; } .social-icons i { font-size: 1.4rem; margin: 0 10px; color: #ccc; } .social-icons a:hover i { color: #fff; } .languages { font-size: 0.9rem; color: #aaa; } footer { background-image: linear-gradient(to right, #7922a7, #3b2d6d, #7922a7, #b12968, #a42776); } body { background: #f5f8fa; } .innner-page-main-about-us-content-right-part { background:#ffffff; border:none; width: 100% !important; float: left; border-radius:10px; box-shadow: 0 8px 20px rgba(0,0,0,0.1); padding: 0px 30px 40px 30px; margin-top: 3px; } .event-heading-background { background: linear-gradient(to right, #7922a7, #3b2d6d, #7922a7, #b12968, #a42776); color: white; padding: 20px 0; margin: 0px -30px 20px; padding: 10px 20px; } .viewsreleaseEvent { background-color: #fff3cd; padding: 20px 10px; box-shadow: 0 .5rem 1rem rgba(0, 0, 0, .15) !important; } } @media print { .hero { padding-top: 20px !important; padding-bottom: 20px !important; } .article-box { padding-top: 20px !important; } }
WAVES BANNER 2025
सूचना और प्रसारण मंत्रालय

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन वेव्स 2025 में भारत की लाइव इवेंट अर्थव्यवस्था : एक रणनीतिक विकास अनिवार्यता पर श्वेत पत्र जारी करेंगे


भारत 2030 तक शीर्ष पांच वैश्विक मनोरंजन वाले स्‍थानों में शामिल हो जाएगा

लाइव इवेंट्स देश के मीडिया एवं मनोरंजन इकोसिस्‍टम में सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक होगा

 Posted On: 01 MAY 2025 1:27PM |   Location: PIB Delhi

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी अपनी तरह के पहले श्वेत पत्र "भारत की लाइव इवेंट अर्थव्यवस्था: एक रणनीतिक विकास अनिवार्यता" जारी करेंगे।

श्वेत पत्र औपचारिक रूप से 3 मई, 2025 को मुंबई में आयोजित होने वाले वेव्‍स शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान जारी किया जाएगा। श्वेत पत्र भारत के तेजी से बढ़ते लाइव मनोरंजन उद्योग का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। इसमें उभरते रुझानों, विकास पथों और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए रणनीतिक सिफारिशों पर प्रकाश डाला गया है।

देश का लाइव इवेंट परिदृश्य में बदलाव आ रहा है। अब यह एक अव्‍यवस्थित क्षेत्र से देश की सांस्कृतिक और रचनात्मक अर्थव्यवस्था के एक संरचित और प्रभावशाली स्तंभ का रूप ले रहा है। वर्ष 2024 से 2025 की अवधि निर्णायक है, इस दौरान अहमदाबाद और मुंबई में 'कोल्डप्ले' जैसे अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इससे वैश्विक स्तर के कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए भारत की तत्परता का पता चलता है।

इस क्षेत्र के प्रमुख रुझानों में इवेंट टूरिज्म का उभरना शामिल है। इस इवेंट में लगभग पांच लाख लोग लाइव संगीत कार्यक्रमों के लिए विशेष रूप से यात्रा करते हैं - जो एक बेहतर संगीत-पर्यटन अर्थव्यवस्था खड़ी होने का संकेत है। प्रीमियम टिकटिंग सेगमेंट - जैसे कि वीआईपी अनुभव, क्यूरेटेड एक्सेस यानी सूचना, संसाधन या सामग्री तक नियंत्रित या सावधानीपूर्वक चयनित और संगठित पहुंच और विशेष सुविधाओं वाली मेज़बानी के मामले में साल-दर-साल शत-प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है, जो तेजी से बढ़ते अनुभव से प्रेरित दर्शकों की ओर इशारा करता है। मल्टी-सिटी टूर और क्षेत्रीय त्योहारों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण टियर-2 शहरों से भागीदारी बढ़ी है।

2024 में, संगठित लाइव इवेंट सेगमेंट में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे राजस्व में 13 बिलियन रुपये का अतिरिक्त योगदान मिला। इस वजह से यह देश के मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्‍टम के भीतर सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले उद्योग में से एक के रूप में स्थापित हुआ। वर्तमान परिदृश्य में बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन आम तौर पर लगभग 2,000 से 5,000 अस्थायी नौकरियां लेकर आते हैं। इससे रोज़गार और कौशल विकास में इस क्षेत्र के बढ़ते योगदान के बारे में पता चलता है।

केंद्रित निवेश, नीति समर्थन और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ, भारत 2030 तक वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच लाइव मनोरंजन स्थानों में से एक के रूप में खुद को स्थापित करने की राह पर है। इससे आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन और बढ़ी हुई वैश्विक सांस्कृतिक उपस्थिति के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

*****

एमजी/केसी/वीके/एसएस


Release ID: (Release ID: 2125801)   |   Visitor Counter: 123